कसया/कुशीनगर। थाना समाधान दिवस थाना कसया परिसर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुआ l इस अवसर पर राजस्व विभग के 06 व पुलिस विभाग का 01 सहित कुल 07 मामले आये, जिनमे से एक भी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका l
इस दौरान उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर कुमार सिंह ने मौजूद विभागीय अधिकारियो व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान दिवस पर आये मामलो का त्वरित रूप से समाधान करते हुए ज्यादा से ज्यादा मामलो का निस्तारण किया जाय l
इस मौके पर नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह,थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी,राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, लेखपाल अरविन्द पति त्रिपाठी, निलेश रंजन राव आदि सहित थाने के उपनिरीक्षक, राजस्व कर्मी व थाने के समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहें l
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…