News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: तहसील समाधान दिवस में आये कुल 26 मामले 03 निस्तारित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2023  |  5:24 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: तहसील समाधान दिवस में आये कुल 26 मामले 03 निस्तारित
  • अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजितl

कसया/कुशीनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कसया का शनिवार को अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस मौके पर फरियादियों की फरियाद त्वरित रूप से मौजूद अधिकारियो ने सुनी l अपर जिलाधिकारी श्री मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने मौजूद सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियो को किसी मामले को गंभीरता पूर्वक लेने, कार्यवाही करने का आदेशित व निर्देशित किया l उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी l पीड़ितों द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता दिखाते हुए मौके पर जाकर यथा- स्थिति को जाँच समझ क़र मामलो का निस्तारण कराये l समाधान दिवस में कुल 26 मामले आये, जिसमे राजस्व के 17,पुलिस विभाग के 03,विकास के 02व अन्य विभाग के 04मामले रहें, जिसमे मौजूद अधिकारियो ने राजस्व के 03मामलो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया l अवशेष 23मामले रह गये l

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर कुमार सिंह, तहसीलदार नरेन्द्र राम, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, एकता त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, लेखपाल निलेश रंजन राव, शैलेन्द्र दुबे आदि सहित तहसील, ब्लॉक, पुलिस विभाग, विद्युत्, नगरपालिका आदि सहित समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking