कसया/कुशीनगर। सोमवार को न पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा कसया विकास खंड के दिलीपनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय माली टोला में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को यातायात नियमों एवं इससे सम्बंधित संकेतकों से परिचित कराया गया। बच्चों को सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुये निवेदन किया गया कि स्वयं नियमों का पालन करें और अपने अभिभावकों से भी नियम पालन की अपील करें।
नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि भौतिक विकास के दौर में आज सड़कों पर हमारा जीवन हर क्षण जोखिम से भरा है। थोड़ी भी असावधानी हमें बड़े जोखिम में डाल सकती है। इसलिए सड़कों पर सुरक्षित रहने हेतु यातायात नियमों का पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़क पार करते समय दोनों तरफ देखकर, बायें तरफ चलकर, नशा मुक्त रहकर, यातायात संकेतकों को समझकर व अपनाकर, हेलमेट का प्रयोग इत्यादि से बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकते हैं।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन जरूरी है। किसी भी दुर्घटना से केवल व्यक्ति प्रभावित नही होता बल्कि उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। इसलिए अपने व अपनों दोनों के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है।
प्रधानाध्यापक महेश कर्णधार ने सभी का स्वागत करते हुए आयोजन हेतु नयी दिशा का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संजय यादव, पूनम रानी, ममता यादव, किस कुमारी सिंह, शैलेश, प्रकाश इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…