News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: का.राघवेंद्र शरण सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 1, 2023  |  6:20 PM

566 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: का.राघवेंद्र शरण सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने अपने नेता व महात्मा गाँधी इंटर कॉलेज सखवनिया में शिक्षक रहे का.स्व.राघवेंद्र शरण सिंह को उनके गांव पिपरी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर भावभीनि श्रद्धांजलि दी गयी l इस दौरान पार्टी के जिला कुशीनगर मंत्री अयोध्यालाल श्रीवास्तव ने स्व. श्री सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. श्री सिंह पार्टी के एक सच्चे, ईमानदार व कर्मठ नेता थे l

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

वे किसान सभा के अध्यक्ष बनने के बाद सदैव किसानो के हक़ के लिये उनकी आवाज उठाते रहे है, और समाज के दबे -कुचले लोगो के लिये निरंतर संघर्ष करतें रहे l इनके पिता का.प्रभु सिंह जब देवरिया व कुशीनगर संयुक्त जिला था तब वे भी पार्टी के जिला मंत्री रहे l स्व. सिंह 1994में पार्टी के सदस्य बने l उसके बाद जिला कमेटी तक में पद भार सँभालने का कार्य किया l54वर्ष की उम्र में उनका आकस्मिक निधन हो गया l का.स्व. सिंह की मृत्यु से पार्टी को भारी आघात पंहुचा है l

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से नवनाथ दूबे शिक्षक, का. शाकिर अली शिक्षक, पत्रकार सूर्य प्रकाश राय,शुक्ररुल्लाह, बलवंत सिंह शिक्षक, का. कमालूद्दीन,का. आनंद यादव , का. दुर्गा यादव,ईशा खा, का. विजय कुमार श्रीवास्तव,का. इदरीश,रामआश्रय सिंह, बृजभूषण सिंह प्रधानाध्यापक,का. रामेश्वर सिंह, का. नरसिंह,का. शम्भू चौहान, का. बेचू चौहान, अंशुमान पाण्डेय, शिव कुमार पाण्डेय, का. गेंदा सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी के सदस्यो, पदाधिकारियों व समाजिक, संभ्रांत लोगो ने श्रद्धांजलि दी l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking