कसया/कुशीनगर । दो बाइको के आमने सामने टककर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल l दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार के बाद एक की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल हुआ रेफर l
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर के गोरखपुर मार्ग पर रोडवेज बस स्टेशन के समीप दो बाइकों की आमने सामने टककर हो गयी,जिसमे में दोनो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये l घायल दोनों बाइक चालकों में एक कसया थाना क्षेत्र के बरवा बाजार निवासी राजेश श्रीवास्तव (52) व दूसरा हाटा थाना क्षेत्र के ढांढा बेलवनिया निवासी मनीष गोंड़ (22) है l बताया जा रहा है कि दोनों बाइक की आमने सामने टककर हो गयी, जिसमें दोनों घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने सीएचसी कसया भेजवाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजेश श्रीवास्तव को जिला अस्पताल रविंद्र नगर रेफर कर दिया तथा दूसरे घायल मनीष का इलाज सीएचसी में चल रहा था ।
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…