कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को विशुनपुरा कट के पास से थाना कसया पुलिस द्वारा पिकप वाहन सं0 बी आर 28 जी ए 7437 से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 04 राशि गोवंशीय पशु को बरामद कर मौके से 02 पशु तस्करों 01. आफताब आलम पुत्र बादशाह आलम साकिन मुन्झरिया थाना कटयां जिला गोपालगंज बिहार तथा 02. शहाबुद्दीन पुत्र हामीदा साकिन पठखौली थाना कटयां जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 185/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया कुशीनगर, नि0 विनय कुमार सिंह,व0उ0नि0 हरेराम सिंह यादव,उ0नि0 राजेश कुमार यादव,उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय,का0 राजेश कुमार,का0 राहुल आजाद,का0 अरविन्द गुप्ता आदि शामिल रहे l
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…