कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव नदवा विशुनपुर गांव में शुक्रवार को गांव की समस्या, गांव में समाधान योजना के तहत गांव के पंचायत भवन परिसर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया l चौपाल में मौजूद अधिकारियो से ग्रामीणों ने अपनी समस्याये बताई l
चौपाल को सम्बोधित करते हुये खंड विकास अधिकारी रवि रंजन ने कहा कि गांव के किसी भी व्यक्ति को अब दर- दर भटकने की जरूरत नहीं आपके समस्याओ का समाधान अब गांव में ही हों जायेगा, जन्म,मृत्यु, परिवार रजिस्टर की नकल पंचायत भवन पर ही उपलब्ध हों जायेगा तथा वृद्धा, विधवा विकलांग पेंशनधारियों का जो पेंशन नहीं आ रहा हैं उसके लिये आधार सीडिंग खाते से करा ले,जिसमे एकल खाता ही होना चाहिएl वृद्धा पेंशन का लाभ पति पत्नी दोनों लोग ले सकते है | इसके अलावा सुमंगला योजना, पुत्री विवाह योजना, पीएम किसान योजना, शौचालय योजना आदि बनवाने की जानकारी दी गयी | हालांकि चौपाल आयोजन के निर्धारित समयानुसार चौपाल से संबंधित अधिकारी दो घंटे की देरी से पहुचे,जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी रहीं | जबकि चौपाल में सचिव रेखा सिंह अनुपस्थित रही, तथा राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग कोई कर्मचारी चौपाल में नहीं पहुंचा |
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी आर.के.राय, जेई संदीप मिश्रा, विजय कुमार सिंह,ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्वविजय सिंह, लड्डन सिंह, सुभावती देवी, अनारी देवी, सुरसती देवी, सूरज सिंह, हरेराम सिंह,बाढू शर्मा, संतोष सैनी, जवाहर प्रसाद, रमेश गोंड, रामा सिंह, राजन सिंह, नंदू शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…