News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: रोटरी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर – महादान 8.0 का आयोजन 19 मार्च को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 17, 2023  |  10:32 AM

1,038 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: रोटरी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर – महादान 8.0 का आयोजन 19 मार्च को WhatsApp
Responsive image
  • संपूर्ण मुहिम में 75000 यूनिट ब्लड रक्तदान करने का लक्ष्य
  • 50 से ज्यादा देशों की भागीदारी होगी।
कसया/कुशीनगर। अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी 3120 द्वारा रोटरी सप्ताह के अंतर्गत 13 से 19 मार्च तक रक्तदान महादान 8.0 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे 50 से ज्यादा देशों की भागीदारी होगी। इस संपूर्ण मुहिम में 75000 यूनिट ब्लड रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
महादान 8.0 अभियान को सफल बनाने हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर के मासिक बैठक कसया स्थित एक स्थानीय होटल में की गई। बैठक में रोटरी के सचिव वाहिद अली ने बताया कि रक्तदान के माध्यम से हजारों लोगों को जीवनदान मिलेगा। महादान अभियान में रोटरी कुशीनगर इकाई द्वारा भी दिनांक 19 मार्च 2023, दिन रविवार को 10 से 4 बजे तक कुशीनगर जनपद के कसया स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (डाक बंगला) के प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर -महादान 8.0 कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
अध्यक्ष डॉ. एम एच खान एवं कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार गुप्ता के द्वारा इस महादान अभियान में अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking