News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: एसडीएम के नेतृत्व मे निकली मतदाता जागरूकता रैली, किया जागरूक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 6, 2023  |  7:10 PM

157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: एसडीएम के नेतृत्व मे निकली मतदाता जागरूकता रैली, किया जागरूक
  • मतदाता बनकर बने लोकतंत्र के उत्सव में भागीदार:- योगेश्वर सिंह,उपजिलाधिकारी कसया

कसया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर वर्तमान मे संचालित मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान मे अबतक अपने मतदाता सूची मे दर्ज होने से वंचित पात्र मतदाता को जागरूक करने को महत्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया तहसील कसया से स्काउट , एनसीसी, व छात्र छात्राओं की रैली निकालकर व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह के नेतृत्व मे बुधवार को किया गया। छात्र छात्रों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह ने कहा की मजबूत व स्वस्थ लोकतंत्र मे भागीदार बनने के लिए चल रहे अभियान मे अपने बीएलओ से सम्पर्क करे या ऑनलाइन स्वयं आवेदन कर सकते है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

कार्यक्रम मे उपस्थित नायब तहसीलदार कसया शैलेश सिंह ने सभी युवाओ को निर्वाचन जागरूकता दूत बनकर जाने व आगामी लोकसभा चुनाव मे भागीदार बनने का आवान्ह किया। छात्र छात्रों ने गीत, संगीत व अन्य कार्यक्रम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंद्रभूषण सिंह, नवनाथ दुबे, राजन मिश्रा रजिस्ट्रार कानूनगो, पवन कुमार, बलवंत सिंह, देवकरण सिंह, सद्दाम साहित सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking