News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से ही अपने देश को साफ व स्वच्छ रख सकते हैं- अपर जिलाजज 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2023  |  6:53 PM

127 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से ही अपने देश को साफ व स्वच्छ रख सकते हैं- अपर जिलाजज 
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में  स्वच्छता जागरूकता शिविर का किया गया आयोजनl 

कसया/कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में  अपर जिला जज रविकांत यादव  व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की देख-रेख में नगरपालिका कार्यालय कुशीनगर में स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर को सम्बोधित करते हुए  अपर जिला जज ने  स्वच्छता के विषय में जानकारी दिया एवं उपस्थित सफाई कर्मीयों  व जनमानस से अपील किया  कि अपने घर व आस-पास के स्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सभी लोग साफ-सफाई रखें।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से ही हम अपने देश को साफ व स्वच्छ रख सकते हैं। बरसात का समय चल रहा है। इस मौसम में स्वच्छता के अभाव के कारण अनेक गंभीर एवं संक्रामक रोगों का प्रसार समाज में होता है। अपने जनपद में जापानी इंसेफलाइटिस, डेंगू, मलेरिया आदि रोग साफ-सफाई  के अभाव के कारण फैलते हैं, जिनसे प्रत्येक वर्ष अनगिनत लोग अपनी जान गवाँ बैठते हैं। शिविर में उपस्थित सभी लोगो को स्वच्छता हेतु वर्ष में 100 दिन योगदान यानी की सप्ताह में 2 घंटे सभी को देने हेतु शपथ दिलाया गया। तहसीलदार नरेंद्र राम ने  अपने संबोधन में स्वच्छता व स्वच्छता के अभाव में होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी दिया । डॉ.संजय  कुमार सिंह (आरबीएसके) टीम  प्रभारी कसया द्वारा गंदगी से होने वाले बीमारियों मलेरिया डेंगू आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। इस दौरान विजय कुमार द्वारा स्वच्छता पर गीत सुनाया गया।

शिविर में ईओ नगरपालिका संतोष कुमार,सफाई प्रभारी श्रवण तिवारी, उग्रसेन कुमार वरिष्ठ लिपिक राजेश श्रीवास्तव, विनय कुमार,तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारी पीएलवी आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking