कसया, कुशीनगर। प्रसिद्ध सिद्ध पीठ कोटवा बावन मोर्चा में आयोजित श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ एवं शिव प्रतिष्ठा यज्ञ के आठवें दिन समाजसेवी योगी सेवक रमेश सिंह ने कहा कि वातावरण की शुद्धि, जगती के यज्ञ कार्य कल्याणकारी है।
श्री सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति, संस्कार व परम्परा सर्वे भवन्तु सुखिनः पर आधारीत है। भारत की धरती ऋषि, मुनियों की धरती है। प्रवचन कर्ता मंशा पाण्डेय ने भक्तो को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि प्रभु की भक्ति से जीवन में सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। हमें अगर जीवन मे सफल होना है तो लोभ, मोह, क्रोध, अहंकार से दूर रहना होगा और स्वच्छ तन, स्वच्छ मन, स्वच्छ विचार को आत्मसात करना होगा। रामलीला मंचन में मथुरा वृंदावन की आयी खजान दास बृजजन की मण्डली ने लंका कांड का मंचन किया। जिसमें शेषनाग के अवतार लक्ष्मण को शक्तिबाण लगने और राम – रावण युद्ध का मंचन किया।
यज्ञ बेदी व ब्यास गद्दी का पूजन आयोजक कन्हैया दास जी महाराज, कार्यकर्ता हरी लाल सिह, मुन्ना पासवान, प्रदीप यादव, रबीन्द्र गुप्ता, रोहित सिह, कन्हैया गुप्ता, सुरेन्द्र सिह, परमात्मा सिह, जयराम सिह, काशीनाथ मोर्या, मुकेश मोर्या, ज्वाला गोंड, लालमन गुप्ता, रामबदन सिह आदि सहित श्रद्धालुओं ने पूजन किया। आज गुरुवार को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन हो गया।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…