कसया/कुशीनगर। विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंध्या के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि प्रवक्ता इंटर कॉलेज झरना कुटी देवरिया डॉ जितेंद्र पांडेय ने कहा कि पूरे दुनिया के 193 देश आज योगा दिवस मना रहे हैं। यह विश्व का सनातन संस्कृति के गौरव का दिन है तन और मन को स्वस्थ रखने का सबसे आसान और सरल विधा है आज पूरी दुनिया इससे जुड़ गई है। इसी क्रम में विजय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार मिश्र, श्याम बदन कुशवाहा, प्रेम कुमार गौड़ ने संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
योगा विशेषज्ञ गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज महुआ पाटन की छात्राएं कुमारी गीतांजलि कुशवाहा व कुमारी अंजली कश्यप ने अनुलोम, विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम के लाभ को बताया और अभ्यास कराया गया। अध्यक्षता विज्ञान संचारक अनिल कुमार त्रिपाठी व संचालन प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर राम लोचन शर्मा, रामायण कुशवाहा, योगेंद्र यादव, धर्मदेव कुशवाहा, रसोईया अतवारी देवी के अलावा विद्यालय के बच्चे कुमारी रेखा यादव, गुंजन यादव, किरण यादव, चंदनी कुशवाहा, गीतांजलि कुशवाहा, खुशबू कुशवाहा, सिमरन खातून, अंशु यादव, दिवाकर यादव, राजन यादव, अमरजीत यादव, सूरज यादव, प्रिंस कुशवाहा, पवन कुमार यादव ने भाग लिया।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…