कसया। कसया थाना क्षेत्र के कसया-सपहा मार्ग पर नौगांवा मोड के पास बुद्धवार की देर शाम मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार नौगांवा मोड़ के पास नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 3 संत गाडगे नगर (सपहा) निवासी राजन पुत्र स्व रामदेव कुशवाहा किसी कार्य से तुर्कपट्टी की तरफ जा रहा था कि नौगांवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे राजन बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोग व पुलिस की मदद से सीएचसी कसया ले गये जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।विदित हो कि राजन के पिता रामदेव की भी तीन वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। राजन की मौत से मां सहित दो छोटी बहनें अनाथ हो गयी।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…