News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: युवक की मौत, परिजनो ने हत्या का लगाया आरोप

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 19, 2024  |  7:49 PM

136 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: युवक की मौत, परिजनो ने हत्या का लगाया आरोप

कसया। नगर थाना अंतर्गत शाहपुर क़ुरमौटा निवासी एक 16 वर्षीय युवक की मंगलवार की शाम मौत हो गई।परिजन तहरीर देकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर क़ुरमौटा गांव के समीप इसी मार्ग पर मंगलवार की शाम को 16 वर्षीय पवन शर्मा नामक युवक गंभीर रुप से घायल हालत में मिला।उसे कसया के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया युवक को ले जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई।

आपके लिए और..- दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू...

तहरीर के अनुसार मृत युवक की मां ने बताया की कुछ युवक ई रिक्शा से मेरे घर आए और मेरे पुत्र पवन को घर से बुलाकर एयरपोर्ट की ओर ले गए। वहां सबने मिलकर लोहे के रॉड से मारा पीटा। मेरी बेटी शिल्पा और बेटा रतन टहलने गए थे। उन्होंने घटना को देखा तो शोर मचाया, तो वह भाग गए। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी और युवक की मौत हो गई। परिजनों ने उक्त युवकों पर पूर्व में भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मृतक की मां संगीता देवी ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वही पुलिस और प्रत्यदर्शियों का कहना है की इस मार्ग पर स्टंटबाजो का जमावड़ा लगा रहता है। कुछ युवक ई-रिक्शा से स्टंटबाजी कर रहे थे। यह युवक सड़क के किनारे खड़ा था। स्टंटबाजी के दौरान ठोकर लगने से ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि तहरीर मिला है, जांच की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking