News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया के नए एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कहा :- त्वरित न्याय दिलाना और फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना पहली प्राथमिकता

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 7, 2023  |  8:07 PM

212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया के नए एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कहा :- त्वरित न्याय दिलाना और फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना पहली प्राथमिकता WhatsApp
Responsive image
  • जनता के समस्याओ का त्वरित निस्तारण व फरियादियों को न्याय दिलाना प्रथम प्राथमिकता : योगेश्वर सिंह,एसडीएम कसया
  • प्रतिदिन लोगो की समस्याओं को सुनकर निस्तारित करते है एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह
  •  एसडीएम कसया के कुशल कार्यप्रणाली से कसया तहसील क्षेत्र की जनता में व्याप्त है हर्ष व ख़ुशी

कुशीनगर । डिप्टी कलेक्टर कुशीनगर के पद पर तैनात रहे योगेश्वर सिंह को कुछ दिन पूर्व ही उपजिलाधिकारी कसया बनाया गया है।उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने बीते 24 जुलाई को कार्यभार ग्रहण कर लिया था।नवागत उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने कहा कि जनता के समस्याओ का त्वरित निस्तारण व फरियादियों को न्याय दिलाना प्रथम प्राथमिकता है।समस्याओं का समय पर निस्तारण किया जाएगा।जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा व भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।एसडीएम योगेश्वर सिंह प्रतिदिन कार्य दिवस कार्यालय में लोगो की समस्याओं को सुनते हुए समाधान करते है।सोमवार को भी एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह ने तहसील में विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों की बात सुन निस्तारित कीं।एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह के कुशल कार्यप्रणाली से कसया तहसील क्षेत्र की जनता में हर्ष व ख़ुशी व्याप्त है।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

जनता की समस्याओं का निराकरण भी होगा,साथ ही साथ अवैध रूप से किए गए कब्जे को भी हटवाया जाएगा

वार्ता के दौरान एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप काम करना पहली प्राथमिकता है।शासन की योजनाओं से तहसील क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता होगी।उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप ही क्रियान्वित होंगी।इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जन कल्याणकारी नीतियों का समुचित क्रियान्वयन कराना,त्वरित न्याय दिलाना एवं फरियादियों की समस्याओं का निराकरण ही उनकी विशेष प्राथमिकता होगी।

बिना किसी भेदभाव के समस्याओं का होगा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण:-एसडीएम कसया

आम जन मानस की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना मेरी प्राथमिकता में शामिल रहेगा,एसडीएम ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिया कि जो भी शिकायतें हैं,उनको गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शिता के साथ निस्तारित किया जाए

जनता अपनी समस्या को लेकर कभी भी दफ्तर में कर सकते है मुलाक़ात

एसडीएम ने कहा कि पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता अपनी समस्या को लेकर कभी भी दफ्तर में मिल सकते है।काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एक सवाल के जबाब में बताया कि शासन की प्राथमिकताओं का शत प्रतिशत पालन कराना पहला कर्तव्य होगा।आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण कराना व त्वरित न्याय पर ध्यान दिया जाएगा

आपको बता दे कि प्रतिदिन कार्य दिवस कार्यालय में लोगो की समस्याओं को सुनते हुए एसडीएम कसया समाधान करते है।एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह के कुशल कार्यप्रणाली से कसया तहसील क्षेत्र की जनता में हर्ष व ख़ुशी व्याप्त है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking