News Addaa WhatsApp Group Join करें

कब्रिस्तान में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jun 12, 2025  |  12:26 PM

270 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कब्रिस्तान में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव

अहिरौली बाजार कुशीनगर/अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पिपरही में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का गांव के बाहर कब्रिस्तान में खुन से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

प्राप्त सूचना के मुताबिक सत्तार अली पुत्र इसहाक अली उम्र 40 वर्ष निवासी पिपरही थाना अहिरौली बाजार कुशीनगर का बुधवार की बीतीं रात गांव के बाहर कब्रिस्तान में खून से लथपथ शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक के पिता के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने चाकू से गला काट कर हत्या कर शव को घटना स्थल से 100 मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान में शव को पत्ते की नीचे छुपाकर हत्यारोपी मौके से घर छोड़कर फरार हो गए।जब इस बात की जानकारी जब मृतक की परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे। तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले के जांच में जुट गई।

मृतक की पत्नी तजरून निशा के अनुसार सत्तार का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध था जिसके कारण मेरे पति की चाकू से गला काट कर हत्या कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार मृतक हैदराबाद में पेन्ट पालिश का काम करता था 15 दिन पहले हैदराबाद से गांव आया था। मृतक के तीन छोटे बच्चे है। रूस्तम अली 13 वर्ष कासिम अली 10 वर्ष वारिस उम्र 8 वर्ष मृतक घर से यह बताकर गया था।कि गांव में ही मिलाद शरीफ में शामिल होने जा रहा है। काफी समय बीत जाने के बाद जब सत्तार अली घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसके खोजबीन में जुट गए। तभी उनको घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे जहां कब्रिस्तान में उसका शव खून से लथपथ और उपर से पत्ते से ढका मिला।वहीं इस घटना से परिजनों को रो रो कर बुरा हाल था।

पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार संजय दूबे मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है।

फॉरेन्सिक टीम व सर्विलांस टीम की सहायता से मौके पर सभी साक्ष्य एवं तथ्यों की गहनता से जानकारी की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking