News Addaa WhatsApp Group Join करें

धूप से बचाव के लिए नियमित अंतराल की करते रहें पानी का सेवन: डॉ0 संदीप अरुण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2023  |  6:49 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धूप से बचाव के लिए नियमित अंतराल की करते रहें पानी का सेवन: डॉ0 संदीप अरुण WhatsApp
Responsive image
  • तपतपाती धूप में सावधानी है बहुत जरुरी:डॉ0 संदीप

पडरौना/कुशीनगर। जून का दूसरा हफ्ता चल रहा है और जनपद समेत देश के ज्यादातर राज्यों में लोग भयंकर गर्मी से परेशान हैं। शरीर के लिए इस गर्मी को झेलना काफी मुश्किल होता है। इसके चलते कई बार लोग बीमार भी पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आपको गर्मी के चलते बीमार होने से बचना है तो इन पडरौना नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 संदीप अरुण श्रीवास्तव हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा बताये गये घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाएं।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पिएं: डॉ0 संदीप अरुण श्रीवास्तव ने गर्मी से बचाव के एक प्रश्न के जवाब में बताया कि रोजाना पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पिएं। पानी शरीर को ठंडा रखने का नैचुरल तरीका है। दिनभर में कम से कम पांच लीटर पानी का सेवन अवश्य करें।

ज्यादा तेल मसाला वाले भोजन करने से बचें: सबसे पहले गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना जरूरी होता है,खासकर पेट को ठंडा रखना। इसलिए ज्यादा तेल व मसालेदार खाने से बचना चाहिए इससे आपका पेट और शरीर गर्म हो जाता है।

मूली का सेवन भरपूर मात्रा में करें: उन्होंने बताया कि मूली में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सलाद खाएं। इससे कब्ज की समस्‍या दूर होती है। मूली में मौजूद पानी बॉडी हीट से राहत दिलाने में मददगार होता है।

दही का सेवन साबित होगा लाभकारी: डॉ0 श्री श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोबायोटिक से भरपूर दही न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है। इसलिए लोगों को चाहिए कि गर्मी में दही का सेवन भरपूर मात्रा में करते रहें। दही का पर्याप्त मात्रा में सेवन इस मौसम में लाभकारी साबित होगा।

विटामिन सी देने वाले आहार खाएं: डॉ0 संदीप अरुण ने कहा कि नींबू,संतरे,आवले जैसे फलों में विटामिन सी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी शरीर का तापमान कम करता है। इसलिए शरीर के तापमान को कम करने के लिए ऐसे चीजों को अपने खाने में शामिल करें।

तिल का सेवन भी होता है लाभकारी: डॉ0 संदीप अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तिल की तासीर ठंडी होती है। तिल के बीजों को पानी में भिगो लें और फिर इसके पानी को छानकर पीने से गर्मी में काफ़ी राहत मिलती है।

पुदीना लू से बचाता है: उन्होंने बताया कि पुदीना हमें लू से बचाता है और शरीर को ठंडा भी रखता है, इसलिए गर्मी से बचाव के लिए पुदीने का सेवन काफ़ी लाभकारी साबित होगा।

प्याज का नींबू और नमक के साथ करें प्रयोग: प्याज़ को नींबू और नमक के साथ मिलाकर इसका सलाद तैयार करें,या इसे अपनी सब्जियों,करी और रायते में भी शामिल कर सकते हैं। गर्मी से बचाव के लिए फायदेमंद होता है।

इसके अलावा डॉ0 संदीप अरुण ने बताया कि बहुत जरुरी होने पर ही अपने घर से बाहर निकलें। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तो बिल्कुल धूप में न जाएँ। अगर धूप में घर से बाहर जाना जरुरी है तो अपने सर और चेहरे को कपड़े से ढक कर निकलें।सावधानी बहुत जरुरी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking