कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सोमवार की देर रात बड़े पैमाने पर निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया। इस स्थानांतरण सूची में कई थाना प्रभारियों के साथ-साथ विभिन्न शाखाओं एवं सेल में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी परिवर्तन किया गया है। देर रात जारी हुए आदेश के बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई और अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच नई तैनातियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहीनता एवं कार्य में लापरवाही के आरोप में एक निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक को निलंबित करने के साथ ही दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर सख्त संदेश दिया था। इसके करीब 12 घंटे बाद देर रात व्यापक स्तर पर हुए तबादलों ने यह स्पष्ट कर दिया कि पुलिस अधीक्षक जनपद की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई के पक्ष में नहीं हैं।
सूत्रों के अनुसार इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, कार्यकुशल अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना है। स्थानांतरण सूची में कई थाना प्रभारियों को नए थानों की कमान दी गई है, जबकि विभिन्न सेल एवं शाखाओं में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
हालांकि, बड़े पैमाने पर स्थानांतरण के बावजूद जनपद की लगभग आधा दर्जन पुलिस चौकियां अभी भी प्रभारी विहीन बनी हुई हैं। ऐसे में लोगों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि इन रिक्त चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती कब तक की जाती है।
पुलिस अधीक्षक के इस लगातार सख्त रुख और ताबड़तोड़ प्रशासनिक फैसलों को लेकर पूरे जिले में चर्चा का माहौल है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय एवं जवाबदेह बनाने के लिए ऐसे कदम आगे भी जारी रह सकते हैं।
हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…
हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…