News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: करदह में संदिग्ध परिस्थितियों में 13 वर्षीय किशोर की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 21, 2023  |  7:35 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: करदह में संदिग्ध परिस्थितियों में 13 वर्षीय किशोर की मौत
  • पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के करदह बाबू टोला गांव में पोखरे के किनारे झाड़ियों के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक 13 वर्षीय किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास से पुलिस द्वारा साड़ी के किनारे की पट्टी बरामद की गई है। किशोर की हत्या एवं आत्महत्या की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

थानाक्षेत्र के ग्रामसभा करदह बाबू टोला निवासी एक किशोर सुरेश पटेल पुत्र प्रहलाद पटेल (13 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। लाश एक सुनसान जगह पर अमरूद के छोटे से पेड़ के पास साड़ी के पतले पट्टी के फंदे से लटकती मिली है। घटना मंगलवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। पोखरे के पास नरकट के झाड़ियों के बीच एक अमरूद के पास शव मिलने की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। परिजन बालक के हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चार भाईयों में दूसरे नम्बर के सुरेश की मौत से मां का रो- रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking