News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: घर से लापता 14 वर्षीय किशोर को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 5, 2023  |  6:39 PM

93 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: घर से लापता 14 वर्षीय किशोर को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया बरामद WhatsApp
Responsive image
  • बच्चे के लापता होने के बाद खड्डा पुलिस टीम की सक्रियता से सकुशल हुई बरामदगी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नं. 8 इंदिरा नगर निवासी घर से लापता 14 वर्षीय किशोर साहिद को खड्डा पुलिस टीम ने 24 घण्टे के भीतर ही बुधवार को ढूंढ निकाला। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। बच्चे को पाकर उसके माता-पिता काफी खुश नजर आए।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 इंदिरा नगर निवासी अहमद ने खड्डा पुलिस को मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र साहिद सोमवार की सायं 5 बजे से घर से लापता है। शाम को घर वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता सता रही है। नात रिश्तेदारों में मंगलवार दिनभर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर टीम लगातार उसके तलाश में जुटी थी।

प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि बच्चा घर से नाराज़ होकर निकला था। सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रिंसी पाण्डेय, कांस्टेबल मंटरु यादव, कां चन्द्रशेखर चौहान शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking