खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत के वार्ड नं.8 इंदिरा नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग लड़के के घर से गायब होने की तहरीर मंगलवार को खड्डा थाने में देकर खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
खड्डा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 इंदिरा नगर निवासी अहमद ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र साहिद सोमवार की सायं 5 बजे से घर से लापता है। शाम को घर वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता सता रही है। नात रिश्तेदारों में मंगलवार दिनभर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। अहमद अंसारी ने खड्डा पुलिस को मंगलवार को तहरीर देकर खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है। अभी भी बालक का कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…