खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के चतुरछपरा गांव में एक हृदयविदारक घटना घटित हो गई। बुधवार की दोपहर खेलते समय एक दो वर्षीय बालक पेन्ट की बाल्टी में भरे पानी में डुब गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
चतुरछपरा गांव निवासी बलवंत गुप्ता रोजी- रोटी के सिलसिले में विदेश( सऊदी अरब) हैं। उसकी पत्नी सावित्री घर पर दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। बुधवार की दोपहर उसका दो वर्षीय बालक अंकुश खेलते समय पेन्ट की पानी भरे बाल्टी में गिर गया। मां पड़ोस में चली गई थी, वापस आकर बच्चे की खोजबीन की तो बालक अचेत अवस्था में बाल्टी में पड़ा मिला। बच्चे को आनन फानन में सीएचसी तुर्कहां ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसके मौत की पुष्टि कर दी। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सावित्री की एक बड़ी बेटी रिंतू 4 वर्ष भाई के मौत से बदहवास हो गई है। परिजनों ने उसके शव का दफन कर दिया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता बलवंत सऊदी अरब से घर के लिए निकल लिया है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…