खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भेड़ी जंगल गांव के उत्तर टोला (नौका टोला) गांव में शुक्रवार की भोर में एक 20 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटककर जान देने का मामला में आया है। मौत होने की जानकारी होने पर खड्डा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद में जुटी हुई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के भेड़ी जंगल गांव निवासी मोहर्रम अली की 20 बर्षीय बेटी सरयम की शुक्रवार की भोर में कमरे में लटकता शव देखकर परिजन सन्न रह गए, इसे सुनकर गांव में सनसनी फ़ैल गई। खबर आम होने पर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। दबी जुबान लोग प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के जान देने की बात की चर्चा कर रहे हैं। इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि भेड़ी जंगल गांव में सरयम 20 वर्ष के आत्महत्या का मामला संज्ञान में है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…