News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर बिहार के 23 वर्षीय युवक की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 13, 2024  |  9:11 AM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर बिहार के 23 वर्षीय युवक की मौत WhatsApp
Responsive image
  • युवक चंडीगढ़ से कमाकर घर लौट रहा था
  • खड्डा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात नरकटियागंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के चपेट में आकर एक युवक की कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी एवं आरपीएफ के जवानों ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

गोरखपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही 05450 पैसेंजर ट्रेन खड्डा रेलवे स्टेशन पर एक युवक का शव देखकर स्टेशन के यात्रियों में सनसनी मच गई। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना मेमो से जीआरपी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी पड़रौना रामदयाल, हेड कांस्टेबल लाल बहादुर यादव, सिपाही संजय चौधरी आदि ने शव को कब्जे में लेकर उसके जेब से मिले मोबाइल नम्बर से उसके परिजनों को सूचना दी। युवक की पहचान लक्ष्मण कुमार निवासी बगहा बिहार उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking