News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 29 छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल…कांति देवी इण्टरमीडिएट कालेज में जुटे थे जिलेभर के ताइक्वांडो खिलाड़ी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 29, 2023  |  6:49 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 29 छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल…कांति देवी इण्टरमीडिएट कालेज में जुटे थे जिलेभर के ताइक्वांडो खिलाड़ी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्राम सभा सोहरौना स्थित कांति देवी इंटरमीडिएट कालेज में रविवार को जनपदस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ खड्डा के पूर्व चेयरमैन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से जुटे प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक रामनरेश चौरसिया व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौरसिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में सफल हुए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ताइक्वांडो कोच दिव्यांशु गोंड मैच रेफरी दीपक कुमार, अजीत चौहान, धीरज यादव, अंकित यादव, अमित श्रीवास्तव, सोनू चौहान, बिंदू गुप्ता व अखिलेश भारती की देख-रेख में प्रतियोगिता संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 29 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल, 13 विद्यार्थियों ने सिल्वर मेडल व 8 विद्यार्थियों ने कांस्य मेडल हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया।

इस दौरान गेंदा सिंह, नागेंद्र चौरसिया, मेराज सिद्दीकी, शिवपरसन शर्मा, गोविन्द सिंह, प्रवीण कुमार पाण्डेय, मधुसुदन कुशवाहा, अभिषेक, रितेश मिश्रा, योगेन्द्र प्रसाद, दुर्गेश तिवारी, राधेश्याम गुप्ता, राजीव यादव, रमाकांत यादव, फैज आलम, अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking