News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: सड़क दुघर्टना में 30 वर्षीय युवक घायल, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 16, 2024  |  6:53 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सड़क दुघर्टना में 30 वर्षीय युवक घायल, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
  • पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के गैनहीं जंगल निवासी एक 30 वर्षीय युवक शुक्रवार को मदनपुर देवी स्थान से लौटते वक्त सड़क दुघर्टना में गम्भीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को जिला अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

थाना क्षेत्र के गैनहीं जंगल गांव निवासी स्व. गोवर्धन सिंह के लड़के पिंटू सिंह 30 वर्ष मोटर सायकिल से शुक्रवार को मदनपुर देवी स्थान के लिए गए थे वापस लौटते समय देर शाम बोधीछपरा के समीप एक बच्चे को बचाने के चक्कर में सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें सर में चोट लगने के कारण तुर्कहां सीएचसी के चिकित्सकों ने इलाज कर सामान्य स्थिति देख छोड़ दिया, उसके बाद वह किसी रिश्तेदार के घर चले गए जहां शनिवार की सुबह अचानक उनकी तवियत बिगड़ गई। पुनः उन्हें इलाज के लिए सीएचसी तुर्कहां ले जाया गया जहां उन्हें इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना के बाद खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking