News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बाइकों की आपसी भीड़त में 4 घायल, एक महिला की मौत 

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 12, 2024  |  9:24 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बाइकों की आपसी भीड़त में 4 घायल, एक महिला की मौत  WhatsApp
Responsive image
  • सोमवार की देर सायं सौहरौना -मदनपुर मार्ग पर सोहरौना कुट्टी के समीप हुई दुर्घटना 

खड्डा/कुशीनगर। सोमवार की देर शाम खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना-मदनपुर रोड़ पर सोहरौना कुट्टी के समीप बाइकों की आपसी भीडंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची खड्डा पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया, जहां तीन गम्भीर घायलों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

सोमवार की देर शाम सोहरौना कुट्टी के समीप बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भीड़त हो गई जिससे जहरूननेशा पत्नी शातिर 55 वर्ष निवासी घिवहीं थाना कप्तानगंज, यशवंत भारती पुत्र श्रीकांत 34 वर्ष, शंभू पुत्र अज्ञात निवासी खड्डा थाना खड्डा, रामदास कन्नौजिया उम्र 54वर्ष निवासी पकडियहवा टोला (नौरंगिया) थाना नेबुआ नौरंगिया गम्भीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तुर्कहां सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान गम्भीर रूप से घायल महिला जहरुननेशा की मौत हो गई। वहीं चिकित्सक ने तीन गम्भीर रूप से घायल यशवंत, शंभू और रामदरस को  जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अस्पताल से मेमो आदि की कार्रवाई चल रही है वहीं मौके पर पुलिस मौजूद है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking