News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई किशोर की मौत का मामला,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 2, 2021  |  9:23 PM

686 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई किशोर की मौत का मामला,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ अंतिम संस्कार

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां मोड़ के पास एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की देर रात मौत हो जाने के मामले में पोस्टमार्टम से शव दोपहर बाद गांव पहुंचा। परिजनों ने शव का कफन दफन कर दिया है।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

बताते चलें कि बुधवार की देर रात घनश्याम जायसवाल के छोटे बेटे राहुल 13 वर्ष काली मंदिर के समीप रमावती की दुकान में बेसुध पड़ा मिला। उसके गले में चोट के निशान होना प्रतीत हो रहा था। शोर व हो हल्ला होने पर परिजन आनन- फानन में इलाज के लिए तुर्कहां सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पीएम में भेज दिया। गुरुवार को खड्डा थाने के एस आई रमाशंकर यादव व कान्स्टेबल उमाशंकर यादव घटना स्थल के पास ही स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में लगे थे। दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम से घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा राहुल के मौत से आस पास के लोग भी गमगीन हैं। वहीं पुलिस छानवीन कर कार्यवाही में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking