News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: वेक्सिनेशन लगाने में उपजे विवाद का मामला,फिर हुई दोनो पक्षो में मार पीट,दस लोग चोटिल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 28, 2021  |  7:36 PM

854 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: वेक्सिनेशन लगाने में उपजे विवाद का मामला,फिर हुई दोनो पक्षो में मार पीट,दस लोग चोटिल WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। थाना क्षेत्र के कुनेलीपट्टी गाँव में मंगलवार को वैक्सीन लगाते समय गाँव के दो पक्षों में उपजे विवाद के बाद सात लोगों को चुटहिल होने का आरोप लगा पक्षों द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अभी छानबीन कर ही रही थी की बुधवार की सुबह दोनों पक्षों में एक बार फिर मारपीट हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बुधवार की सुबह एक पक्ष के राजन गुप्ता सुबह अपने किसी काम से जा रहा था की गाँव के चौराहे पर एक चाय की दुकान पर पहले से दूसरे पक्ष के लोग मौजूद थे। आरोप है कि राजन को देखते ही दूसरे पक्ष के लोग उसे मारने- पिटने लगे। इसके बाद बीच- बचाव करने पहुँचे चन्द्रेश गुप्ता को घेर कर मारपीट किया गया। आरोप है की हमलावरों ने चन्द्रेश गुप्ता के घर में घुसकर गर्भवती महिला सहित चार महिलाओं के साथ भी मारपीट किया। मारपीट में दस लोगों चुटहिल हुए हैं। सूचना पर पुलिस पहुँची ने एम्बुलेंस से घायलो को तुर्कहा सीएचसी पहुँचाया जहां गर्भवती महिला सहित दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इस संबंध में एस एच ओ आरके यादव का कहना है की मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, एक आरोपी मन्नू यादव को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की हुई घटना की छानबीन की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking