News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मानव श्रृंखला बना शत् प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 24, 2024  |  7:07 PM

154 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मानव श्रृंखला बना शत् प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक WhatsApp
Responsive image
  • छात्र, छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर किया नगर भ्रमण

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बा स्थित श्री गांधी इण्टरमीडिएट कालेज खड्डा में बुधवार को स्कूली छात्र- छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर आम जनमानस से शत् प्रतिशत मतदान की अपील की। इस दौरान छात्र छात्राओं सहित शिक्षक एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी खड्डा आशुतोष ने किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बुधवार को श्री गांधी इण्टरमीडिएट कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम आशुतोष ने कहा कि युवा मतदाताओं के बदौलत देश में स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण होगा, इसलिए युवा मतदान में अवश्य भाग लें। प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पाण्डेय ने कहा कि शत् प्रतिशत मतदान लोकतंत्र की जान है, इसलिए उन्होंने सभी शिक्षक, कर्मचारियों सहित छात्र छात्राओं से अपील किया कि अपने पास- पड़ोस एवं मुहल्ले के लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने नगर भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान तहसीलदार महेश कुमार, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी सहित तहसील स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking