खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने स्थानीय एक राजनीतिक पार्टी के नेता पर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी सहित दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 4 दिन पूर्व उसने अपनी 14 वर्षीय बेटी को घर से कुछ दूरी पर बाजार करने भेजी थी। लड़की बाजार से लौटकर उसके परिचित एक राजनीतिक पार्टी के नेता के घर के पास चाट की दुकान के पास कुछ खरीद रही थी। आरोप है कि उक्त नेता जी ने बहानेबाजी कर घर में चाची से मिलने के बहाने कमरे में बुलाकर फाटक बंद कर उसके साथ जबरदस्ती छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, मेरी बेटी किसी तरह उसके चंगुल से जान छुड़ाकर घर भागकर आई और लज्जावश अपनी बात नहीं बताई और खाना पानी छोड़ दिया, काफी दबाव बनाने के बाद उसने आप बीती बताई। हालांकि घटना को लेकर और तरह- तरह की चर्चा चल रही है। महिला ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष खड्डा अनिल सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपित नृपेन्द्र जायसवाल निवासी भुजौली बाजार के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…