खड्डा/कुशीनगर। रविवार की देर शाम खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगा रेगुलेटर और कोहरगड्डी गांव के बीच दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत जबकि तीन अन्य घायल हो गए। खड्डा पुलिस एवं पीआरबी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीन घायलों को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां एक अन्य की हालत नाज़ुक बताया जा रहा है।
रविवार की देर शाम लगभग 8 बजे लौकरिया पकडियार निवासी रविंद्र कुशवाहा पुत्र जमुना उम्र 43 वर्ष रक्षा बंधन के त्योहार पर अपनी पत्नी मिश्रावती और बच्चे को लेकर मोटरसायकिल संख्या यूपी 57आर 4636 से थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग अपने ससुराल जा रहे थे कि एकडंगा रेगुलेटर की ओर से कोहरगड्डी की ओर जा रहे बाइक संख्या यूपी 57 बीएफ 7458 के सवार किशन पुत्र रामनरेश निवासी सौरहा बुजुर्ग थाना नेबुआ नौरंगिया उम्र करीब 36 वर्ष की आमने-सामने जबरदस्त भीड़त हो गई जिसके बाद सभी सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। भीषण टक्कर में रविन्द्र कुशवाहा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी मिश्रावती पत्नी रविन्द्र कुशवाहा उम्र करीब 40 वर्ष व उनका बच्चा भी घायल हो गया। दूसरे बाइक सवार किशन की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही डायल 112 एवं खड्डा पुलिस के दरोगा एवं सिपाही शशिकेश गोस्वामी आदि ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी भेजवाया जबकि मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दिया है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…