खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बहोरछपरा नहर पुल के समीप सड़क पर दो मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, गम्भीर स्थिति में उसका जिला अस्पताल पर इलाज चल रहा है।
भजनछपरा गांव के जमालुद्दीन अपनी बाइक से बहोरछपरा पुल की ओर गए थे उसी दौरान नहर सड़क पर एक अन्य बाइक सवार से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसके बाद वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक वाला युवक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने उन्हें तुर्कहा सीएचसी पर भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…