खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के एकडंगा रेग्युलेटर से निकली छोटी माइनर के समीप साइकिल बनवाने घर से निकला एक व्यक्ति अचेतावस्था में मिला। एम्बुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहां ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
ग्रामसभा बरवारतनपुर निवासी मोहन (55 वर्ष) गुरूवार को घर से साइकिल बनवाने निकले और एकडंगा रेगुलेटर से निकली छोटी माइनर के समीप वह अचेतावस्था में पड़े मिले। आसपास के लोगों ने उन्हें इस हालत में देखकर एम्बुलेंस बुलाया और सीएचसी भेज दिया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…