खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में छत लगाने गया एक 20 वर्षीय मजदूर करंट की चपेट में आ गया। तत्काल उसे इलाज के लिए तुर्कहां सीएचसी भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के हथियां गांव निवासी जिला पुत्र रामप्रीत उम्र 20 वर्ष शुक्रवार को गांव से थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में किसी का छत लगाने गया था, इसी दौरान वह किसी प्रकार विद्युत करंट की चपेट में आ गया। पास काम कर रहे अन्य मजदूरों में इसे देखकर अफरा- तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे तुर्कंहा सीएचसी इलाज के लिए भर्ती किया गया जहां उपचार के बाद चिकित्सक ने एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…