खड्डा/कुशीनगर। बिहार के रक्सौल से ससुराल से पनियहवा पुल घूमने आए सिद्धार्थनगर निवासी एक 36 वर्षीय युवक पनियहवा पुल के समीप पत्थर से पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। पत्नी व उसकी चाची के शोर मचाने पर नाविकों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का पता लगाने में जुटी हुई है। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पत्नी पर ही युवक को नदी में ढकेलने की चर्चा कर रहे थे हालांकि खड्डा पुलिस दोनों महिलाओं से पुछताछ कर घटना की सत्यता पता लगाने में जुटी हुई है।
सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया गांव के रहने वाले जोगमणि पुत्र रामनिवास की शादी बिहार के रक्सौल के लक्ष्मीपुर गांव निवासी जयराम की बेटी लालती देवी से हुई है। जोगमणि ससुराल रक्सौल से किसी साधन से पनियहवा पुल पहुंचा और परिवार संग पुल से नीचे उतरकर एक पत्थर पर बैठा था कि अचानक संतुलन बिगड़ गया और फिसलकर नदी में चला गया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। चेयरमैन अशोक निषाद भी घटनास्थल पर पहुंचकर सालिकपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष खड्डा अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय पटेल, एसआई अजय यादव, कांस्टेबल शशिकेश, हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर आदि मोटरबोट से युवक की तलाश में जुटे रहे लेकिन लापता युवक का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाने के कवायद में जुटी हुई है। पत्नी और चाची राधिका से घटना के सत्यता का पता लगाया जा रहा है। लापता युवक के दो पुत्र शुभम एवं शिवम् हैं।
थानाध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि नदी में लापता युवक की तलाश चल रही है एसडीआरएफ टीम को बुलाया जा रहा है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…