खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने शनिवार को एक बाइक सवार के कब्जे से 33 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक साहब लाल यादव, हेड कांस्टेबल महादेव राम, सिपाही योगेन्द्र यादव, देवेन्द्र मोहन यति ने नदी पार शिवपुर गांव से एक अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र हरिलाल बांसफोड निवासी सोनगढ़वा थाना वाल्मीकिनगर जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार को 33 लीटर अवैध अंग्रेजी व बीयर शराब को बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में चालान की कार्रवाई की है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…