खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस ने अपहृता किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप परिजनों ने लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने धारा 363, 366, 376 आईपीसी एवं 5/6 पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लड़की को बरामद कर मेडिकल चेकअप करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गुरुवार को थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय पटेल उपनिरीक्षक मनोज द्विवेदी सिपाही धीरज कुमार, विवेकानन्द पटेल, प्रेमशंकर गुप्ता ने नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के शेषाछपरा से आरोपी अभियुक्त इमामुद्दीन पुत्र यासीन निवासी शेषाछपरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…