News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: युवती को चाकू मारकर घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 23, 2024  |  7:04 PM

185 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: युवती को चाकू मारकर घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • थाना क्षेत्र के दरबहा गंगाछपरा निवासी है आरोपी अभियुक्त पवन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बीते मंगलवार की आधी रात युवती को चाकू मारकर घायल करने वाले बगल गांव के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवदत्तछपरा तिराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के एक घर में बीते मंगलवार की आधीरात बगल गांव दरबहा गंगाछपरा निवासी युवक पवन यादव पुत्र रामअवध उम्र 28 वर्ष चाकू लेकर छत के रास्ते कमरे में घुस गया और घर में सो रही 11 वीं की छात्रा को धमकी देते हुए साथ चलने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने युवक के साथ जाने से मना किया तो मनबढ़ युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया और तभी से फरार हो गया था। लड़की के चीख पुकार से घर वाले नींद से जागे तो लड़की के शरीर से जगह-जगह खून बह रहा था। परिजनों ने घायलावस्था में लड़की को कोटवां सरकारी अस्पताल ले गये। यहां से उसे जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां लड़की का अभी भी इलाज चल रहा है। उधर पिता की तहरीर पर पुलिस ने पवन के विरुद्ध जानलेवा हमला, छेड़खानी, धमकी सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और लगातार दबिश देकर उसके गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी, शुक्रवार को अभियुक्त पवन यादव को शिवदत्तछपरा तिराहे से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर न्यायालय भेज दिया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ‌

इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि अभियुक्त पवन यादव को गिरफ्तारी करके न्यायालय भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking