News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अपर आयुक्त गोरखपुर ने किया निराश्रित बृहद पशु आश्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 21, 2022  |  7:27 PM

758 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अपर आयुक्त गोरखपुर ने किया निराश्रित बृहद पशु आश्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण
  • खड्डा विकास खण्ड के कोपजंगल स्थित पशु आश्रय केन्द्र का डिप्टी कमिश्नर विंध्यवासिनी राय ने किया निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर मण्डल के अपर आयुक्त विंध्यवासिनी राय गुरुवार को कोपजंगल स्थित निराश्रित बृहद गौ पशु आश्रय केन्द्र की जांच करने पहुँचे। निरीक्षण के दौरान दो गौ- वंश बीमार मिले। उन्होंने हरे चारे की उपलब्धता सही रखने का निर्देश देते हुए बीमार पशुओं को समुचित इलाज के लिए डाक्टरों से कहा।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

बृहस्पतिवार को गोरखपुर के अपर मंडलायुक्त विन्ध्यवासिनी राय ने खड्डा क्षेत्र के कोपजंगल स्थित बृहद निराश्रित गोवंश आश्रय केन्द्र पहुँचे। निरीक्षण के दौरान 274 पशु थे जिनमें से दो बीमार थे। इनके समुचित इलाज करने को कहा। पशुओं के लिए हरा चारा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर इसके लिए बुआई करने का निर्देश दिया। उन्होंने चारा की सिचाई हेतु बोरिंग कराने के लिए बीडीओ खड्डा को निर्देशित किया। इस दौरान सीवीओ डा. विकास साठे, पशु डाक्टर आदि उपस्थित रहे।

इस संबंध में तहसीलदार खड्डा कृष्णगोपाल त्रिपाठी ने बताया की अपर आयुक्त गोरखपुर ने कोपजंगल पशु आश्रय केन्द्र का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking