खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र से अपने परिजनों से भटककर मिली एक 25 वर्षीय महिला को महिला सब इंस्पेक्टर प्रिंसी पाण्डेय ने उसको परिजनों से मिलाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया।
खड्डा कस्वे में अन्नू देवी पत्नी पप्पू कुमार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी छितौनी चौक थाना छितौनी चौक पूर्वी चम्पारण (बिहार) की रहने वाली महिला जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही है, जो परिजनों से भटकते हुए खड्डा कस्वे में आ गयी थी। एन्टीरोमियो टीम की महिला उपनिरीक्षक प्रिंसी पाण्डेय हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थी कि उनकी नजर अन्नू देवी पर पड़ गई। महिला को थाने लाया गया और उसे नाश्ता व पानी देने के बाद परिजनो को बुला कर सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। महिला के परिजनों ने भटकी महिला को पाकर खुशी का इजहार करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…