News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: पति की मौत के बाद विधवा अधिकारियों के चौखट पर लगा रही चक्कर, न्याय की लगाई गुहार

Sanjay Pandey

Reported By:

May 9, 2022  |  8:05 PM

1,032 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पति की मौत के बाद विधवा अधिकारियों के चौखट पर लगा रही चक्कर, न्याय की लगाई गुहार
  • आरोपियों पर कार्यवाही की विधवा महिला ने किया मांग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासिनी एक विधवा महिला ने कुछ दिन पूर्व अपने पति की मारपीट में मौत होने के बाद पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमें की निष्पक्ष जांच नहीं करते हुए आरोपियों को बरी कर दिये जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सहित प्रमुख सचिव, पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुन: विवेचना की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

सालिकपुर गाँव निवासी नरेश मुसहर सालिकपुर चौकी के पास खाली पड़े रेलवे की जमीन पर वर्षों से गुमटी आदि रखकर जीविकोपार्जन करते थे, जीर्ण-शीर्ण गुमटी को हटाकर फिर वहां रखने को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ और मारपीट हो गयी जिससे सुरेश मुसहर घायल हो गये थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। मौत के बाद कार्यवाई की मांग को लेकर लोगों ने धरना भी दिया। मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार हुआ था। पुलिस ने वर्तमान ग्राम प्रधान सहित 6 लोगों के विरुद्ध बलबा, हत्या सहित अनुसूचित एवं जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम आदि का मुकदमा दर्ज कर विवेचना सीओ स्तर से की गयी। पीड़ित विधवा महिला शोभा का कहना है कि मुकदमें के विवेचक ने सभी आरोपियो को बरी कर दिया है जिससे स्वजन काफी आहत व परेशान हैं। मुख्यमंत्री एवं उच्चाअधिकारियों को आईजीआरएस से पत्र भेजकर पुनः विवेचना कर दोषियो पर कार्यवाई की मांग की है। न्याय न मिलने पर महिला ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराई जाएगी।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking