News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आईपीएल चीनी मिल परिक्षेत्र के गन्ना किसानों के सूख रहे फसलों का कृषि वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 21, 2024  |  6:02 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आईपीएल चीनी मिल परिक्षेत्र के गन्ना किसानों के सूख रहे फसलों का कृषि वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल के जल प्लावित परिक्षेत्र के गांवों के गन्ना किसानों के सूख रहे फसलों का निरीक्षण बाबू गेंदा सिंह गन्ना शोध संस्थान सेवरही के क़ृषि वैज्ञानिक डा. विनय मिश्रा डा. कृष्णा नन्द ने किया। कृषि वैज्ञानिकों ने सूख रहे गन्ने में सड़न रोग एवं जड़ों तक पानी भरने एवं जल निकासी का समुचित प्रवंधन न होना बताया।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि इस वर्ष बरसात का जो पानी खेतों में भरा है इससे जल जमाव से फसल सुख रही है।निरीक्षण के दौरान बताया कि अनुमानित 1800 हैक्टर गन्ना फसल में जल जमाव है जिससे तेज धूप से पानी गरम होने पर फसल को नुकसान होता है। साथ ही देखा गया कि पिछले कई महीने से पानी भरा होने से जड़ सड़ जाती है जिससे गन्ना तेजी से सूख रहा है जिसका मुख्य कारण जल निकासी न होना है, साथ ही इसी वजह से कीट एवं रोगों का प्रभाव की सम्भावना बढ़ जाती है। प्रधान प्रवंधक एन पी सिंह तथा केन हेड सुधीर कुमार ने बताया की जल भराव के कारण फसल पर किसान स्प्रे नहीं कर पाते जिसके लिए चीनी मिल मे ड्रोन मंगाए गए हैं जिससे ड्रोन स्प्रे करा कर किसान लाभ ले सकते है।

चीनी मिल सदैव किसानो का सहयोग मे साथ रहेगी साथ ही किसानो से अनुरोध है कि शरद कालीन बुवाई अधिक से अधिक करें जिससे पैदावार बढ़ेगी और कीट रोग का प्रभाव कम होता है तथा ट्रेंच या रिंग पिट विधि ही अपनाये और समय पर मिट्टी चढ़ाये जिससे जल भराव मे भी फसल सुरक्षित रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking