खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को हनुमानगंज थाने के एक गांव निवासी युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 12 अगस्त को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पिता ने लड़की के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई है। खड्डा पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपित अमित गोंड निवासी छितौनी थाना हनुमानगंज के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137 (2) में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…