News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मां की डांट से नाराज़ किशोरी ने नहर में कूदकर दे दी जान, त्योहार की खुशी मातम में बदली

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 26, 2024  |  10:30 AM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मां की डांट से नाराज़ किशोरी ने नहर में कूदकर दे दी जान, त्योहार की खुशी मातम में बदली
  • थाना क्षेत्र के बहोरछपरा गांव का है मामला
  • किशोरी की मां सुनीता ने किसी लड़के से बात करने को लेकर पिलाई थी डांट

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बहोरछपरा गांव में मां के डांटने से नाराज़ किशोरी ने नहर में कूदकर जान दे दी। गोताखोरों की मदद से शव को नहर से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

थाना क्षेत्र के बहोरछपरा गांव निवासी कुंजबिहारी दुसाध की चार बेटियां एवं एक लड़का है। सोमवार की दोपहर घर पर होली का त्योहार मनाया जा रहा था। घर पर मां सुनिता देवी ने बड़ी बेटी पूजा 14 वर्ष को किसी लड़के से फोन से बात करने को लेकर डांट पिलाई तो किशोरी नाराज़ होकर बगल में अपने चाची के घर चली गई और बताया जा रहा है कि किशोरी बगल में थोड़ी दूर पर स्थित मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में कूद गई। घर के लोगों ने जब उसे ढूंढना शुरू किया तो उसका चप्पल नहर के पटरी पर देख अवाक रह गए और शोर मचाया तो ग्राम प्रधान संग्राम सिंह यादव सहित गांव के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर नहर में तलाश शुरू कराई और गोताखोरों की मदद से 2 घण्टे बाद नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से पूरा परिवार सदमे में है और मां सुनीता का रो- रोकर बुरा हाल है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking