News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सैकड़ो एकड़ फसल डूबने से आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा नौतार बांध

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 19, 2021  |  9:36 PM

1,316 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सैकड़ो एकड़ फसल डूबने से आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा नौतार बांध WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के गण्डक नदी के इस पार बसे आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगो ने फसलों को डूबने व गांव में जलजमाव से राहत न मिलने के कारण हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित नौतार बंधे को काटने निकल पड़े, सिंचाई विभाग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश की तो वह आक्रोशित हो बिरोध शुरू कर दिए। लाठी, ठण्डे, फावड़ा, लिए आक्रोशित ग्रामीणों के रूख देख पुलिस को हटना पड़ा। हुजूम में जुटे ग्रामीणों ने लगभग पांच छ: फुट बन्धे को काट दिया। मौके पर एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार सहित खड्डा व हनुमानगंज पुलिस मौजूद रही। एसडीएम ने पानी निकासी के बाद बन्धे की मरम्मत व आवागमन बहाल करने का सिंचाई विभाग को निर्देश दिया।
बताते चलें कि गण्डक नदी में अत्यधिक पानी आने के कारण नदी उस पार बसे दर्जनों गांवो में बाढ़ आ गई तो वहीं गण्डक इस पार बसे लक्ष्मीपुर, भगवानपुर, बसडीला, नौतार जंगल, रंजिता रेता, शाहपुर नौकाटोला आदि गावों के सैकड़ो एकड़ फसलें जलमग्न हो गई। किसानों की खड़ी फसल बर्बाद होने लगी व गांव व खेतों में जलजमाव बना रहा। इसको देखते हुए शनिवार को प्रभावित गांवों के सैकडो महिलाओं व ग्रामीणों का हुजूम नौतार बन्धे को काटने पहुंच गया। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध बचाव में हनुमानगंज पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीण किसी भी सूरत में बिना बांध के कटे जलनिकासी न होने की बात बताई। धीरे- धीरे पुलिस व ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया है। ईंट पत्थर व ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पुलिस पीछे हट गई व मामला बिगड़ते देख उच्चाधिकारियों को सूचित किया। मौके पर एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार डा. एस.के राय, सीओ खड्डा शिवाजी सिंह, थानाध्यक्ष खड्डा आर.के यादव, हनुमानगंज पंकज गुप्ता ने लोगों को समझाते हुए जलनिकासी कराने की बात कही लेकिन बिना बांध काटे बाढ़ का पानी नहीं निकलने की बात की जीद पर अडे़ ग्रामीणों ने लगभग पांच से छ: फीट बन्धे को काट दिया। बन्धा कटते ही पानी गण्डक नदी में गिरने लगा। इस तरह प्रशासन के विरोध के बीच ग्रामीणों के उग्र तेवर से आखिरकार नौतार बन्धे को काट ही दिया गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking