News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एक हफ्ते से बिजली न मिलने से नाराज़ ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 26, 2023  |  9:31 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एक हफ्ते से बिजली न मिलने से नाराज़ ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के चमरडीहा गांव में बीते एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर जलने से बिजली को लेकर बेहाल ग्रामीणों ने खड्डा विद्युत उपखण्ड पर सोमवार को प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने सहित तत्काल बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

चमरडीहा गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर से लगभग 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन है‌। बीते एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जल जाने से भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल पाने से ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और सोमवार को प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव के नेतृत्व में खड्डा हायडिल पहुंच लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की भनक लगते ही विभाग ने गांव में ट्रांसफार्मर भेजकर लगवा दिया है। प्रदर्शन के दौरान बीडीसी बनारसी गौतम, दयानंद गौतम, हरेंद्र, सन्तोष, गुड्डू कन्नौजिया, शैलेश, सतीश, केशव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking