खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के चमरडीहा गांव में बीते एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर जलने से बिजली को लेकर बेहाल ग्रामीणों ने खड्डा विद्युत उपखण्ड पर सोमवार को प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने सहित तत्काल बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की।
चमरडीहा गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर से लगभग 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन है। बीते एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जल जाने से भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल पाने से ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और सोमवार को प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव के नेतृत्व में खड्डा हायडिल पहुंच लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की भनक लगते ही विभाग ने गांव में ट्रांसफार्मर भेजकर लगवा दिया है। प्रदर्शन के दौरान बीडीसी बनारसी गौतम, दयानंद गौतम, हरेंद्र, सन्तोष, गुड्डू कन्नौजिया, शैलेश, सतीश, केशव आदि मौजूद रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…