News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पत्नी से नाराज़ पति ने बेटे संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस ने दोनों शवों को पीएम में भेजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 24, 2023  |  7:03 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पत्नी से नाराज़ पति ने बेटे संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस ने दोनों शवों को पीएम में भेजा

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के बंजारी पट्टी अण्डर पास के समीप बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के सामने बेटे के साथ कूदकर एक व्यक्ति द्वारा जान दे दिया गया। बच्चे को घायलावस्था में पुलिस ने सीएचसी भेजा जहां उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव के समीप रेलवे अण्डरपास के समीप बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक व्यक्ति अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ कूद गया। सूचना पर खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज राय मयफोर्स पहुंचे और बच्चे को घायलावस्था में देख एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया और मौके से एक युवक के शव को कब्जे में ले लिया उधर डाक्टरों ने घायल बच्चे को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिसिया छानबीन में मृतक की पहचान मकरध्वज चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान उम्र 35 वर्ष, बेटे अंश उर्फ आर्यन उम्र 5वर्ष निवासी सितलापुर थाना निचलौल जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय का कहना है कि युवक अण्डरपास के पास अपनी बाइक खड़ी कर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दिया। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking