खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक एसडीएम आशुतोष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी चुनाव एवं त्योहारों को लेकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
रविवार को खड्डा थाना परिसर में एसडीएम आशुतोष की अध्यक्षता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार भट्ट एवं प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय की उपस्थिति में गांव के संभ्रांत लोगों, ग्राम प्रधान एवं धर्मगुरूओ की बैठक में एसडीएम आशुतोष ने कहा कि त्योहार एवं आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न कराने, किसी भी अफवाह पर तुरंत खंडन करने एवं शांति एवं सौहार्द कायम रखने की जरूरत है। सीओ उमेश कुमार भट्ट ने कहा कि अराजकतत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कठोरता बरतेगी।
इस दौरान निरीक्षक अपराध मनमोहन मिश्रा, एसआई अरविंद कुमार, यशवंत यादव, ग्राम प्रधान संग्राम सिंह यादव, सरवन कुशवाहा, मुंसरीम अली, अनिल चौधरी, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…